Monday, April 8, 2024

साप्ताहिक राशिफल (27 अगस्त से 02 सितंबर), जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

हमारे जीवन में हो रहे बदलावों की हर छोटी या बड़ी जानकारी हम अपने राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। सितारों के अनुसार कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह? जानें राशिफल से।

आज का राशिफल, Daily Rashifal, Today Rashifal - DuniyaSamachar

मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि :- मकर राशि बारह राशियों के समूह में १०वीं है। इस राशि का चिह्न ‘मगरमच्छ’ है। मकर राशि का स्वामी ‘शनि’ है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना गया है। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है। मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह:- इस सप्ताह आप लोगों की प्रशंसा और प्रेम प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। बड़े-बुजुर्गवर्ग का भी पर्याप्त साथ सहयोग मिलेगा। किसी के साथ अकारण विवाद हो सकता है। स्नेहीजन से भेंट उपहार मिल सकते हैं। इस सप्ताह विशेषकर व्यापार में ध्यान रखें। पार्टनर के साथ लड़ने-झगड़ने जैसी घटना बनेगी। धन क्षेत्र में आने वाली तकलीफों से इस सप्ताह राहत मिलेगी। आपको मानसिक चिंता अथवा माता तुल्य व्यक्ति को तकलीफ हो सकती है। आपको अकेले रहना खूब अच्छा लगेगा।

प्रकॄति और स्वभाव

मकर राशि वाले मितव्‍ययी, नीतिज्ञ, विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्‍ट संगठन क्षमता होती है। असाधारण सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। ये लोग अपने परिजनों से प्रेम करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं करते। इनके लिए शुभ दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार होता है।

Next Page — 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
error: Content is protected !!